
घाटशिला : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मंगलवार को घाटशिला प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में महाजनसंपर्क अभियान चलाया. पीएम नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल को लेकर भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने दामपाड़ा के चापड़ी, बालीगुमा समेत आधा दर्जन गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय ग्रामीण किसानों संग विकास योजनाओं को लेकर चर्चा किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नौ वर्ष के दौरान किए गए विकास कार्यों से ग्रामीण महिला-पुरुषों को अवगत कराया गया. वही, ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भी बताया की पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा उन्हें आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, गैस समेत कई तरह की सुविधा प्रदान की गई है जिससे उनके जीवन में खुशहाली है. भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों को बताया की बीते नौ वर्ष के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने देश में 3.5 करोड़ पक्के मकान के अलावा 11.72 करोड़ शौचालय बनवाए है. (नीचे भी पढ़ें)
वही, 9 करोड़ से अधिक लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है. 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया गया, जबकि 220 करोड़ लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज दी गई है. आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में किसान एवं कृषि से जुड़े कार्यों में भी क्रांति देखने को मिली है. कृषि बजट में कई गुना वृद्धि की गई। 11 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से जोड़ा गया है. एमएसपी पर तिलहन और दलहन खरीद में कई गुना वृद्धि की गई है. पीएम फसल बीमा योजना के तहत लाखों करोड़ रुपए से अधिक का निपटारा किया गया. कृषि बजट आवंटन में 5.6 गुना की वृद्धि की गई. रिकॉर्ड खाद्यान्न का उत्पादन किया गया है. किसानों की आय के साधन बढ़ाए गए. सोलर पैनल, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, ब्लू रेवोल्यूशन की शुरुआत, इथेनॉल की खरीद के तहत आय में वृद्धि हुई है. दालों के सेक्टर में भी नरेंद्र मोदी सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं. जहां पहले कम बुआई, मामूली खरीद, आयात पर अधिक निर्भरता थी, वहीं अब अधिक बुआई, अधिक एमएसपी से खरीद में तेजी, आयात पर कम निर्भरता है जिससे उपभोक्ता को उचित कीमत मिल रही है. भाजपा नेता ने ग्रामीणों से वर्ष 2024 में एकबार फिर नरेंद्र मोदी को ही पीएम बनाने की अपील की. उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश और गरीब किसानों का उत्थान एवं विकास संभव है. इस मौके पर राजकुमार सिंह के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद, घाटशिला भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, जगदीश अग्रवाल, सिद्धार्थ राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंटू प्रजापति, उत्पल साव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इस दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों से जुड़ी पंपलेट का भी वितरण किया.












