शार्प भारत डेस्क : जुलाई की पहली तारिख से ही भारत में कई बदलाव देखने को मिलते है. वहीं जून महीना खत्म होने में केवल तीन दिन ही बचे है. महीने के शुरूआत से ही नये बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा. इसमें कई बदलाव शामिल है. हर महीने के एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में बदलाव होने तय है. वहीं इस अन्य बदलावों में इंटनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड में बदलाव, इनकम टैक्स फाइल करने की अंतिम तिथि समेत अन्य बदलाव शामिल है. (नीचे पढ़ें इन बदलावों को विस्तार से)
खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों के निर्माण और बिक्री पर रोक- एक जुलाइ से फुटवेयर कंपनियों के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ) को अनिवार्य किया गया है. इसके तहत खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी गयी है. यह आदेश सरकार ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों को पालन करते हुए किया है. डब्यूटीओ के तहत केवल 27 फुटवेयर प्रोडक्ट्स ही ऐसे है जिन पर क्यूसीओ को अनिवार्य किया गया है.
इनकम टैक्स फाइल करने की अंतिम तिथि में बदलाव- एक जुलाई के बजाय इनकम टैक्स फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गयी है. इसलिए जिन लोगों ने आइटीआर दाखिल नहीं किया है, वे दिये गये समय के हिसाब से आइटीआर फाइल कर सकते है.
इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन में बदलाव- एक जुलाई से टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (टीसीएस) के नियमों में बदलाव किया जा रहा है. वहीं इन नये नियमों में केवल 7 लाख रुपये तक के पेमेंट करने वालों को छुट दी गयी है. वहीं इससे अधिक पेमेंट करने वाले के इंटरनेशनल डेबिट या क्रेडिट कार्ड के ट्रांजेक्शन पर 20 फीसदी टीसीएस देना अनिवार्य किया गया है.
रसोई गैस की कीमतों में बदलाव- जून हो या जुलाई महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव तय है. वहीं जून की पहली तारिख 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था. वहीं उम्मीद है एक जुलाई को इसकी कीमतों में बदलाव हो सकता है.











