जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 कार्यसमिति की चौथी बैठक साकची मीरा टावर स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में कई कार्यसूची पर विचार विमर्श हुआ. अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर टाटा स्टील के पदाधिकारियों को पत्र लिखा, जैसे कि लावारिस मृत मवेशियों/पशुओं के निष्पादन के संबंध में जिसके उत्तर में टाटा स्टील की ओर से सकारात्मक जवाब मिला और ठोस कदम उठाये गए.(नीचे भी पढ़ें)

अग्रसेन भवन में आगामी 5 जुलाई को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें जिला महासचिव विवेक चौधरी ने बताया कि हमारे समाज का नाम रौशन करनेवाले विद्यार्थियों को इस समारोह में सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है. प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में 17 जुलाई को मारवाड़ी युवा मंच की सुरभि शाखा के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली कांवर यात्रा की भी रूप रेखा बनाई गई. इसमें शिवभक्त स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर साकची शिव मंदिर जायेंगे.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में श्री मुकेश मित्तल ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का मोबाइल एप और वेबसाइट जल्द ही तैयार हो जायेंगे और दूसरे सामाजिक मीडिया पर भी सम्मेलन के कार्यों का प्रचार प्रसार किया जायेगा. मीटिंग में बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समेल्लन का मैगज़ीन जल्द ही निकाला जायेगा. मुकेश मित्तल ने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे आने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सभी ने बहुत ही ऊर्जा के साथ सकारात्मक सुझाव दिए. अंत में धन्यवाद् ज्ञापन मोहित शाह ने किया. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश कुमार शाह, विजय खेमका, सीताराम अग्रवाल, अशोक कुमार खंडेलवाल, भोला चौधरी, सिद्धार्थ खंडेलवाल, गौरव जवानपुरिया, पवन अग्रवाल, बिनोद शाह , बबलू अग्रवाल, महावीर अग्रवाल (अधिवक्ता), पवन सिंघानिया,सीताराम देबुका, सुशील रामराइका, आशीष खन्ना, अंकित कुमार अग्रवाल, तुषार जिंदल, लाला जोशी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे संतोष अग्रवाल, संजय शर्मा, निशा सिंघल, उषा चौधरी, सुमन झाझड़िया, ज्योति अग्रवाल, वीरेंद्र मूनका, राजेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, उत्कर्ष सिंघानिया, संजय अग्रवाल, राजेश शर्मा, शिवम चेतानी, कमल किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल पप्पी, बिनोद डंगबाजिया, अमित शाह आदि ऊर्जावान युवा सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई.



