चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गंगा गांव स्थित गोटाशिला पहाड़ पूजा 4 जुलाई को होगी. पूजा को लेकर बुधवार को गोटाशिला मंदिर परिसर में मयूरनाचनी के ग्राम प्रधान दुलाराम हेम्ब्रम की अध्यक्षता में 40 मौजा के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई. इसमें पूजा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई औरपूजा को लेकर अस्थाई पूजा कमेटी का गठन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा में प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया और निर्णय लिया गया कि पूजा के दिन 4 जुलाई को पहाड़ के नीचे बेरियर लगाकर दो पहिया और चार पहिया वाहन के जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया ताकि पहाड़ पूजा करने पहुंचे लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो..(नीचे भी पढ़े)
पहाड़ पूजा के लिए अस्थाई कमेटी गठित: पूजा को सफल बनाने के लिए अस्थाई कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में मुखिया जादू हेम्ब्रम,रामराय किस्कू,जगत किस्कू, ठाकुरदास हेम्ब्रम,गोरालाल सोरेन,विक्रम सोरेन,बादल महतो,मनिन्द्र महतो,रेवाकांत महतो,डमन चन्द्र महतो,उत्तम महतो,पार्थो सारथी महतो,कमलेन्दु महतो,ठाकुर मांडी, विवेकानंद सोरेन, कैलाश चन्द्र सिंह समेत अन्य को शामिल किया गया है. मौके पर उप मुखिया पिंटू महतो, राजेन्द्र सिंह, सुरई मुर्मू,चुनाराम महतो, मोहिनी मोहन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



