जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व केके सिंह की जन्मतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, समाजसेवी व श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के संस्थापक सचिव हरिवल्लभ सिंह आरसी, समाजसेवी एके श्रीवास्तव, एहसिन फाउण्डेशन के अध्यक्ष आसिफ महमूद, केके एजुकेशनल फाउंडेशन की ट्रस्टी उर्मिला सिंह, रवींन्द्र नाथ चौबे, अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अंगद तिवारी, ब्रह्मर्षि विकास मंच के राजकिशोर सिंह, पूर्बी घोष, वरीय पत्रकार संजय मिश्र, उदित अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मुख्य अतिथि रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा कि समाज ही देश की नींव है और इसके लिए किये जानेवाले कार्यों से ही सही मायने में देश आगे बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर जवान सुरक्षा के लिए खड़े हैं, लेकिन देश के अन्दर के समाज की सुरक्षा के लिए सामाजिक लोगों की आवश्यकता है और सही मायने में यही लोग देश को गढ़ने का कार्य करते हैं. ऐसे ही महान व्यक्ति स्व केके सिंह थे, जिन्हें हम उनके द्वारा किये गये कार्यों के लिए याद कर रहे हैं. आज यहां रक्तदान कर रहे लोग भी भी समाज की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि केके सिंह शहर से लेकर गांवों तक याद किये जाते हैं, क्योंकि उन्होंने हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां अच्छे कार्यों में सहयोग के लिए लोग उनसे जुड़े चाहे बेटी की शादी हो या किसी बीमार के लिए दवा की आवश्यकता, मंदिर बनाना हो या सामुदायिक भवन, केके बाबू ने सभी को सहयोग दिया. आज उनके बाद उनके पुत्र भी अपने पिता के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं. कार्यक्रम के संयोजक व के. के. एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी विकास सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया.(नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में 50वीं बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता चन्द्रशेखर सिंह को रघुवर दास ने सम्मानित किया. कार्यक्रम में रेड क्रॉस के ब्लड कम्पोनेन्ट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह को रक्तदान जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि सिंह, आर्या वत्स, रेड क्रॉस के पेट्रॉन आशीष अग्रवाल, वाईस पेट्रन राम उदय सिंह, पूर्व सैनिक सुशील सिंह, पत्रकार सत्येन्द्र कुमार एवं के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन से जुड़े लोग शामिल हुए. रक्तदान शिविर में 112 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित किया. रक्तदान शिविर का सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं रेड क्रॉस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में भूमिका निभाने वाले सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय कार्यकर्ता चन्द्रमोहन सिंह, उपाध्यक्ष विकास सिंह ने स्व केके सिंह की स्मृति में रेड क्रॉस भवन में रुद्राक्ष का पौधारोपण किया.



