जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में बुधवार को टाटा मोटर्स पुरुष इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. पहले फाइनल में चिन्मया विद्यालय ने गुरु गोविंद सिंह स्कूल को 4-0 से हरा दिया. वहीं दूसरे फाइनल में इंडिगो फाइटर्स ने रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में सफारी रॉयल्स को 4-3 से हराया. पहला मैच सुबह 7:30 बजे शुरु हुआ. इस मैच में चिन्मया विद्यालय ने शानदार खेल का परिचय देते हुए गुरु गोविंद सिंह स्कूल पर जीत दर्ज की. दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई. निर्धारित 1 घंटे के समय तक दोनों ही टीम की ओर से एक भी गोल नहीं किया गया था. इसपर रैफरी ने 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया. इसके बावजूद मैच बेनतीजा रहा. फुटबॉल के नियम के अनुसार दोनों टीमों को 5-5 पेनाल्टी शूटआउट मिले. (नीचे भी पढ़ें)

जिसमें सफारी रॉयल्स टीम ने निर्धारित 5 शूटआउट में 3 गोल किए. इसके जवाब में इंडिगो फाइटर्स ने 5 में से 4 गोल करने में सफल रही. फाइनल मैच टूर्नामेंट में इंटर टीम के तरफ से इंडिगो फाइटर्स के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हिचिर होरो और इंटर स्कूल टूर्नामेंट में चिन्मया विद्यालय के राजू लोहार को दिया गया. टूर्नामेंट प्राइज सेरेमनी में मुख्य अतिथि मोहन घंटा (एचआर हेड टाटा मोटर्स), दिग्विजय सिंह (फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर), सौमिक राय (हेड आईआर टाटा मोटर्स), आर के सिंह (जेनरल सेक्रेटरी टाटा मोटर्स यूनियन), वी एन सिंह (हेड एडमिन एंड सिक्योरिटी टाटा मोटर्स), रजत सिंह (हेड टाउन एडमिनिस्ट्रेशन टाटा मोटर्स), स्टीवन डैश हेड कोच जे एफ सी रिजर्व एंड एक्स इंटरनेशनल इंडियन फुटबॉलर, रोहित सिंह( मैनेजर जे एफ सी), मीना विल्खू (प्रिंसिपल चिन्मया विद्यालय), पुष्पा पांडे (प्रिंसिपल गुरु गोविंद सिंह स्कूल), अभिभावक और अन्य लोग उपस्थित थे.




