जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित संडे मार्केट में श्यामलाल ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला प्रकाश में आया है. चोरों ने दुकान में स्प्रे कर दुकानदार को बेहोश कर दिया और इसके बाद लाखों रुपए के गहनो की चोरी की. इस मामले में ज्वेलरी शॉप के मालिक श्याम सुंदर लाल ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. बुधवार को पुलिस ने दुकान का जायजा लिया और छानबीन शुरु कर दी. बताते चले कि श्याम सुंदर लाल टेल्को कॉलोनी के रहने वाले है.




