घाटशिला : सावन को लेकर घाटशिला के मऊभंडार शिव मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सावन में होने वाले विविध कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रविवार को एन के राय की अध्यक्षता में मऊभंडार शिव मंदिर प्रांगण में एक बैठक बुलाई गई. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में शिव मंदिर कमेटी के महासचिव नवल सिंह ने बताया कि सावन को लेकर कमेटी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. मंदिर में हर सोमवार के दिन संध्या आरती होगी और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होगा. उन्होंने बताया कि घाटशिला में सबसे ज्यादा भीड़ मऊभंडार शिव मंदिर में होती है. लोगों की आस्था मऊभंडार शिव मंदिर से जुड़ी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हर सोमवार को आकर पूरी आस्था के साथ जलाभिषेक करें, संध्या आरती में शामिल हों और प्रसाद ग्रहण करें. इस मौके पर हरीश्वर सिंह, प्रकाश जायसवाल, कन्हैया शर्मा, जगत राम, वरुण सिंह, कांतिलाल पटेल, गुरु वचन सिंह, मुनीब शर्मा, प्रदीप साह (पिंटू) समेत कमेटी के अन्य लोग मौजूद थे.



