पोटका: शौर्य सेवा संघ, पोटका एवं राजनगर प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आदित्य गार्डन, हाता में संघ के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के अवसर पर बड़ा भूमरी स्थित बजरंगबली मंदिर में भव्य महाआरती आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने पर सहमति बनी. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही पोटका एवं राजनगर क्षेत्र में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को संघ से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने 6 दिसंबर को आयोजित महाआरती कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया.














