जमशेदपुर : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया. इनमें जुगसलाई क्षेत्र के अंतर्गत देवघर पंचायत में मुखियाडांगा एनएच 33 से ऐदलबेड़ा होते हुए पोखारी तक एवं बेको पंचयात अंतर्गत कमलाबेड़ा से भागाबांध होते हुए प्रधान होटल तक की सड़कें शामिल हैं. इनके निर्माण पर कुल 11 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत आयेगी. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना उनका लक्ष्य है. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है. कोई भी गांव विकास की रौशनी से अछूता नहीं रहेगा.



