रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अंजुमन इस्लामिया के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है. दो दिनों की बैठक के बाद अंजुमन इस्लामिया चुनाव संचालन समिति का गठन भी हो गया. उर्दू टाउन मध्य विद्यालय में मो अशरफ की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत हाफिज मो गुलाब के कुरआन के तिलावत के साथ हुई. पहले दिन हुई आमसभा में हजारों लोग शामिल हुए, जिसमें चक्रधरपुर में अंजुमन इस्लामिया का गठन के कारण और चुनाव संचालन समिति का गठन जैसे केवल दो बिंदुओं पर चर्चा हुई. पहले दिन की बैठक में चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों पर आम राय नहीं बन पाने के कारण पुन: दूसरे दिन विशेष बैठक कर संचालन समिति को अंतिम रूप दिया गया. आम सभा बैरम खान एवं उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

शाहिद अनवर बनाये गये चेयरमैन
अंततः शाहित अनवर को सर्वसम्मति से शाहिद अनवर को अंजुमन इस्लामिया चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन व वाइस चेयरमैन मो हसनैन आलम को चुना गया. संचालन समिति में सदस्य के तौर पर शकील अहमद, जावेद आलम, अहमद जमाल, शोएब आलम, अनीस जमाल, साकिब सलाम खान, अनीस अहमद, राशिद अख्तर, खुर्शीद आलम, मुजाहिद हुसैन, सोहैल अहमद, जाहिद रेयाज, मजहर शम्सी. शारिक अहमद, सादिक हुसैन, फैज अहमद, मो जावेद, जियाउर रहमान, मो अफरोज, तस्लीम आरिफ, सरफराजुल हक, खालिद एकबाल. मो इसहाक, अयूब खान आदि को शामिल किया गया.



