जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याणनगर में रविवार को एक भाई ने अपने भाई पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद भाई को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल भाई ने बताया कि वे अस्पताल से रिलीज होने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को जाकर देंगे. घायल राजू कैवर्त ने बताया कि उसका छोटा भाई बब्लू कैवर्त ने उस पर पत्थर से अटैक कर घायल किया है. वह टाटा स्टील कंपनी में हैवी वाहन चलाने का काम करता है. उसे सुबह 6.30 बजे गाड़ी लेकर जाना था. इस बीच बबलू ने गैराज में ताला लगाकर चला गया था.(नीचे भी पढ़े)
सुबह 11 बजे जब बबलू से इसके बारे में पूछातब उसने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. राजू कैवर्त ने बताया कि छोटा भाई बबलु से उसका विवाद चल रहा है. उसके माता-पिता हैं. इसके बाद भी वह उसी से संपत्ति की मांग करता है. माता-पिता भी बबलू के साथ हैं. इसके पहले जब दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, तब मामला पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां तक पहुंचा था. इसके बाद पंचायत हुई थी. पंचायत में दोनों के विवाद का निपटारा हुआ. इसके बाद अब फिर से विवाद होने लगा.



