बहरागोड़ा: वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार बहरागोड़ा थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. बहरागोड़ा के वर्णिपाल गांव के स्वर्णरेखा नदी किनारे संचालित तीन अवैध देशी दारू के भट्टी और करीब 300 किलो जावा महुआ को वनष्ट किया गया. पुलिस से बचने के लिए भट्ठी संचालकों द्वारा प्लास्टिक डब्बा में जावा महुआ को छुपाया गया था.(नीचे भी पढ़े)

पुलिस बल को दूर से ही देखकर भट्ठी संचालक उड़ीसा राज्य के तरफ भाग निकले. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों शराब भट्टी संचालक के नाम-पता लगाकर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध देशी शराब भट्टी संचालक के विरूद्ध आगे भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब भट्टी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.




