घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत काडाडुबा स्थित तारामणि मेमोरियल प्लस-2 उच्च विद्यालय में सोमवार को मैट्रिक एवं इण्टरमिडिएट के परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह के बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित किया गया. विद्यार्थी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि उत्तीर्ण हुए सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं कामना करता हूँ कि जीवन के प्रत्येक परीक्षा में सफलता का झंडा ऐसे ही आगे बढ़ाते रहे. कार्यक्रम के पश्चात पौधा रोपण किया गया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, घाटशिला प्रखंड प्रमुख सुशीला टूडू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत समेत अन्य लोग मौजूद थे.



