दुमका : झारखंड के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मंगलवार सुबह कांवरियों से भरी कार पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में एक कांवरिया की मौत हो चुकी है, वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल है. ये पांचों कांवरिया बाबानगरी देवघर से पूजा कर भागलपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट रेलवे स्टेशन के समीप की है. जहां बासुकीनाथ धाम से पूजा कर लौट रही कांवरियों की कार पेड़ से टकरा गयी. वहीं ग्रामीणों से सहयोग से सभी को अस्पताल में पहुंचाया गया. मृतक और घायल सभी भागलपुर के रहने वाले है. वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है.



