जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के सत्र 2023- 24 के नये अध्यक्ष के रूप मे प्रमोद दुबे ने शपथ ग्रहण कर लिया है. क्लब के तमाम बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में उन्होने शपथ ग्रहण किया. बता दें कि क्लब द्वारा प्रत्येक सत्र के लिए नये अध्यक्ष व नई टीम का चुनाव किया जाता है. इस बार के अध्यक्ष के रूप मे प्रमोद दुबे का चुनाव किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
शपथ ग्रहण के उपरांत नये अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि क्लब द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनका प्रथम लक्ष्य है. जरुरतमंदो को हर संभव मदद का प्रयास वे करेंगे. साथ ही क्लब के तमाम सदस्यों को एकजुट रखते हुए वे क्लब के उद्देश्यों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.



