जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना खरकई नदी के बड़ौदा घाट में मिला 12 वर्षीय विकास यादव का शव नदी से मंगलवार सुबह निकाला गया. शव देखकर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं शव नदी से निकालते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गौरतलब है कि विकास यादव अपनी मां के साथ पूजा करने मंदिर गया था. इसके बाद वह घर आकर खाना खाया. खाने खाने के समय ही उसके तीन दोस्त विकास, रवि और भुअर घर पर उसे खेलने के लिए बुलाने आये. (नीचे भी पढ़ें)
वह अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया. इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटाने पर उसके परिजनों ने उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछा. दोस्तों ने बताया कि वह घर जा चुका है. परंतु विकास घर नहीं लौटा था. फिर परिजनों ने उसकी तलाशी शुरू की. देर रात तक उसका पता नहीं चला पाया. मंगलवार सुबह परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाना में की. तभी सूचना मिली की बागबेड़ा में एक शव तैरता हुआ पाया गया है. विकास के परिजनों ने शव की पहचान की तो पता चला कि शव उनके बेटे का ही है. विकास चौथी कक्षा का छात्र था. वहीं छात्र की मौत डूबने से हुई है या दोस्तों ने उसे धक्का दे दिया है, यह जांच का विषय है.




