जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा मोड़ के पास साकची से स्टेशन जा रही ऑटो में विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो के टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोग जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

सूचनानुसार कपाली के कबीर नगर निवासी नौशाद आलम परिवार के अन्य सात लोगों के साथ आसनसोल जाने के लिए ऑटो से टाटानगर स्टेशन जा रहा था. इसी क्रम में जब उनकी ऑटो आरडी टाटा मोड़ के पास पहुंची, उसी समय दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो उनकी ऑटो से आ टकराई. इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गयी एवं ऑटो में सवार नौशाद सहित उसके पाच परिजन जख्मी हो गये. (नीचे भी पढ़ें)
घायल हुए लोगों में नौशाद आलम के साथ उसकी बेटी वरिसा नौशाद, चाचा मुजीब, पत्नी रेशमा खातून, भाई शमशाद आलम शामिल हैं. घटना के समय टेंपो में तीन बच्चे भी सवार थे, लेकिन वे सभी सही-सलामत बच गये. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.




