गम्हरिया : थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर और बोलाईडडीह में एकबार फिर से सेक्स रैकेट सक्रिय हो गया है. सूत्रों की अगर माने तो सेक्स वर्कर अब पहले से ज्यादा प्रोफेशनल हो गए हैं और रिहायशी इलाके में धंधे का संचालन कर रही है. जिससे सभ्य समाज के लोगों का जीना दूभर हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पिछले साल हुई थी कार्रवाई- बता दें कि पिछले साल मई जून के महीने में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जगन्नाथ पुर में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन सेक्स वर्करों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सेक्स वर्करों के गतिविधियों में कमी आयी थी, मगर एकबार फिर से सेक्स वर्कर इलाके में सक्रिय हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
बाहर से बुलाई जा रही लड़कियां- सूत्र बताते हैं कि सेक्स वर्कर्स बाहर से लड़कियां मंगा रही हैं और ग्राहकों को परोस रही है. ब्यूटी पार्लर और मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित हो रहा है. कई किराए के मकान में भी जिस्मफरोशी का कारोबार संचालित हो रहा है. (नीचे भी पढें)
अश्लील चैटिंग के जरिये फंसाये जा रहे ग्राहक- बताया जा रहा कि क्षेत्र के सेक्स वर्करों द्वारा पहले अश्लीलत चैटिंग के जरिये ग्राहकों को फंसाया जाता है फिर उनसे मोटी रकम की उगाही की जाती है. ऐसे कई लोग हैं जो सेक्स रैकेट गिरोह का शिकार हो रहे हैं और उनके पीछे गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सफेदपोश नेता का मिल रहा समर्थन – सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र के सेक्स वर्करों को एक सफेदपोश नेता का सह प्राप्त है. सफेदपोश उनका प्रयोग अधिकारियों और सरकारी कर्मियों को ब्लैकमेल करने में प्रोयग करते हैं. समय रहते यदि इनके गतिविधियों पर नकेल नहीं कसा गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं.




