जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा स्टील यूआइएसएल (जुस्को) के गुणवत्ता जिसकी पूरे देश में चर्चा होती है. आम आदमी पार्टी ने उसी टाटा स्टील यूआइएसएल के वाटर सप्लाई सिस्टम पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अभिषेक कुमार ने बताया कि समूचे बिरसानगर में मोहरदा जलापूर्ति के जरिए टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा बिरसानगर जोन नंबर एक से दस तक, बागुननगर, बागुनहातु, शांति नगर, शक्तिनगर, मिथिला कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी, वास्तु विहार, नवजीवन काम्प्लेक्स, प्रधान कॉलोनी, अर्जुज कॉलोनी बारीडीह बस्ती सहित आसपास के इलाकों में जलापूर्ति की जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
जिसकी गुणवत्ता मानदंडों के अनुकूल नहीं है. जिससे लोगों का टाटा से भरोसा उठ रहा है. उन्होंने तय मानकों के अनुरूप शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग की. साथ ही चेतावनी दिया कि यदि अविलंब उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा.




