धनबाद : धनबाद के तेतुलमारी थाना अंतर्गत जीरोसीम हनुमानगढ़ी कॉलोनी निवासी स्व. कोलकर्मी विजय बाउरी की 17 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच के लिए पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उषा ने अपने स्कूल धनबाद सेंट जेवियर्स तेतुलमारी के प्राचार्य और एक शिक्षिका पर मानसिक प्रताड़ना की बात कही है. सुसाइड नोट में उषा ने लिखा है कि मैं धनबाद सेंट जेवियर्स स्कूल तेतुलमारी की छात्रा हूँ आज स्कूल में एक शिक्षिका ने मुझे सबके सामने थप्पड़ मारा, पूरे स्कूल के बच्चों के सामने मुझे बेइज्जत करके स्कूल से बाहर करवा दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बेइज्जती को नहीं सह पा रही हूं, जिसके लिए में खुदकुशी कर रही हूं. शिक्षिका का नाम सिंधू मेडम है, प्रधानाध्यापक का नाम आरके सिंह है. मेरी खुदकुशी करने का वजह सिर्फ और सिर्फ सिंधु मैडम है मेरे मरने के बाद सिंधु मैडम पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें. मामले के संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल आरके सिंह ने खुद पर लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि सुसाइड नोट की लिखावट व उसके कॉपी में उसकी लिखावट की मिलान किया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने बताया कि उषा नियमित स्कूल नहीं आती थी, जिसपर शिक्षिका ने उसे फटकार लगाई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट में गई है.





