
रांची : झारखंड भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूरी कमान संभाल ली है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया. इसके बाद से वे अब अपनी कमेटी बनाने में लग गये है. इसके बाद से वैसे लोग, जो हाशियें में थे, वैसे लोग भी पार्टी से जुड़ने लगे है. पार्टी एक बार फिर से धारदार होने लगी है. (नीचे भी पढ़ें)

इस बीच बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नयी दिल्ली पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद वे मंगलवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी भेंट की. उन्होंने भाजपा के झारखंड प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी मुलाकात की. दोनों के बीच झारखंड को लेकर लंबी बातचीत हुई. बताया जाता है कि केंद्रीय नेताओं ने बाबूलाल मरांडी को पूरी तरह स्वतंत्र रुप से काम करने को कहा है. उनकी जगह किसको विपक्ष का नेता बनाया जाये, इसके लिए भी बाबूलाल मरांडी को ही सुझाव देने को कहा गया है. यह कहा गया है कि वे अपने स्तर से सारे जिलों के नये सिरे से अध्यक्ष बनाये, प्रदेश की नयी कमेटी बनाये. जो धारदार लोग है, उनको ही पार्टी में जगह दी जाये.




