घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के आशा ऑडिटरियम में मंगलवार को जन्म – मृत्यु निबंधन से सम्बन्धित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला मे घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव के द्वारा पीपीटी के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु निबंधन संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए सभी मुखिया, पंचायत सचिव,आंगनवाड़ी सेविका ,सहायिका, स्वस्थ्य सहिया, प्रधानाध्यापक आदि को युद्ध स्तर पर 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच कैम्प चलाते हुए उन सभी बच्चों या मृतक, जिनका रेजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं हो पाया है. जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख सुशीला टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (पंचायत/एसबीएम-), महिला पर्यवेक्षिका, मुखियागण, सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी आंगनवाड़ी सेविका,पंचायत सचिव, एवं अन्य पंचायत स्तरीय कर्मी शामिल थे.



