बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू माफियाओं द्वारा रोजाना बालू का उठाव किया जा रहा है. बालू माफिया ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों से बालू का ढुलाई करने की सूचना पाकर गुरुवार को बहरागोड़ा के सीओ और थाना प्रभारी संतन तिवारी दलबल के साथ थाना क्षेत्र के पनिपड़ा और नगुरसाई गांव से सटे स्वर्णरेखा नदी घाट पर छापामारी की, इस क्रम में बालू घाट पर एक भी वाहन नहीं पाए गए. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नदी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क को जेसीबी से कटवाकर सड़क को अवरूद्ध किया गया ताकी वाहन किसी भी तरह नदी घाट तक ना पहुंच सके और अवैध बालू खनन पर प्रतिबंध लग सके. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी अवैध रूप से बालू का उठाव करने वाले ट्रैक्टर मालिकों की सुची बनाई जा रही है और कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू माफिया और वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. वही पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू के उठाव के प्रति प्रतिबंध लगाने के लिए आगे भी प्रशासन द्वारा विभिन्न बालू घाटों पर छापामारी अभियान चलाया जाएगा.



