जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने अलग से अभियान चलाया है. इस अभियान की हर ओर तारीफ हो रह है. इस कड़ी में जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार की पहल पर लोगों के मोबाइल को लौटाया गया. मोबाइल को लौटाने के लिए एक कार्यक्रम बिष्टुपुर थाना के सभागार में आयोजित किया गया. इसमें 187 लोगों के बीच मोबाइल का वितरण किया गया. जिनके मोबाइल कहीं न कहीं गायब हुए थे. चोरी किये गये थे. चोरों के हाथों से इन सारे मोबाइल को जब्त कराया गया. इसके बाद मोबाइल के असल मालिकों को लौटा दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
एक अभियान के तहत अब तक 1147 लोगों को मोबाइल लौटाया जा चुका है. मोबाइल घुमने या चोरी होने के बाद लोग जमशेदपुर पुलिस की ओर से एक एप भी चालू किया गया है, जिस पर लोग अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है. इस दौरान वहां डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.



