जमशेदपुर : विगत तीन दिनों से टाटा लीज़ क्षेत्र की बस्तियों में आपूर्ति किये जाने वाले पेयजल मे गंदगी और कीड़े होने की शिकायतें आ रही हैं. इसको लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा को शिकात की है. सरयू राय पलामू के दौरे पर है. उन्होंने शिकायत मिलने पर इसकी जानकारी ह्वाट्सएप से टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा को ह्वाट्सएप के माध्यम से दिया. (नीचे भी पढ़ें)
शिकायत करने वालों का मोबाइल नम्बर और उनकी सूचना का स्क्रीन शॉट भी उन्हें भेजा. परंतु अभी तक पेयजल की गुणवता में सुधार नहीं हुआ है. श्री राय ने बताया है कि कतिपय बस्तियों से मिलने वाली शिकायतों से सरयू राय ने आज भी उन्हें अवगत कराया है और उनसे अनुरोध किया है कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता क्यों ख़राबी हुई है इसकी जांच करायें और ख़ामियों का जल्द दूर करायें. उन्होंने इस बारे में आश्वासन दिया है. पहली शिकायत उनको गोलमुरी के विजय नगर के रामजी सिंह, मो॰ +91 72098 44115 से परसों मिली. (नीचे भी पढ़ें)
उसी दिन केबुल टाउन के राधे, मो॰ 93042 68177 की एक शिकायत मिली. कल काशीडीह से विनय सहनी, मोबाईल नम्बर +91 8340-381846 ने उनको शिकायत भेजा. आज बजरंग नम्बर से शोभा राना, मोबाईल नं॰ 7091516331 ने उनको शिकायत भेजा. इन सभी शिकायतों को स्क्रीन शॉट सहित रितुराज सिन्हा को भेज दिया है ताकि स्थिति में सुधार हो और इसके कारणों का स्थायी निपटारा हो सके. पहले ऐसी शिकायत मोहरदा पेयजल परियोजना के उपभोक्ताओं से अक्सर मिलती थी. श्री राय ने इसमें पूर्ववर्ती टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्)को के अधिकारियों के माध्यम से काफ़ी हद तक सुधारने की कोशिश की. परंतु आश्चर्य है कि यह शिकायतें अब जमशेदपुर टाटा लीज की बस्तियों से मिलने लगी हैं. श्री राय ने कहा कि उनको उम्मीद है कि कंपनी इस बारे मे शीघ्र आवश्यक कदम उठाए.



