घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के एदलबेड़ा गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना घाटशिला पुलिस को दी. सूचना मिलने पर घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो पहुंचे एवं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक नहाने के क्रम में तालाब में डूब गया है. तालाब गहरा होने के कारण वह बहुत अंदर तक डूब गया था. पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान 27 वर्षीय सोमेश्वर पातर के रूप में हुई है जो घाटशिला के कृष्णानगर मनोहर कॉलोनी का निवासी था.



