देवघर : देवघर में श्रावणी मेले के मद्देनजर जारी पुलिस की चौकसी एवं जांच अभियान के दौरान दो युवक देसी पिस्टल, तीन एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन एवं हरियाणा नंबर की एक प्लेटिना बाइक के साथ पकड़ाये. देवघर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि शुक्रवार को यहां आध्यात्मिक केन्द्र, बरमसिया सरकार भवन रोड में एसआइ विजय कुमार किण्डो ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एन्टी क्राइम चेकिंग करते हुए हरियाणा नंबर की प्लेटिना बाइक (नं0-एतआर-06क्यू- 9825 पर सवार दो व्यक्तियों को एक हैंड बैग लटकाये जाते देख कर रोका. जांच करने पर उनके बैग से 1 देसी पिस्टल (बिना मैग्जीन) लोडेड तथा 3 एटीएम दो मोबाइल फोन व नगद 3700 रुपये बरामद हुए. चेकिंग पदाधिकारी एसआइ विजय कुमार की सूचना पर दोनों को ओपी-12 लाया गया जहां उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए चेकिंग पदाधिकारी ने दोनों अभियुक्तों, हर्ष राज सिन्हा, एवं पवन कुमार यादव को अग्रेतर कार्रवाई के लिए नगर थाना भेजवा दिया. देवघर पुलिस द्वारा लगातार दैनिक एन्टी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए देवघर पुलिस हमेशा मुस्तैद हैं.



