
खरसावां : खरसावां के बुरूडीह में बंद पड़ी अभिजीत कंपनी चोरी की घटना रूकने का नाम नही ले रही है. रूक- रूककर लगातार चोरी हो रही है. जिसपर खरसावां पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार को पुनः खरसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि कई चोर फरार हो गए. जिसकी तलाश में खरसावां पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. दावा किया जा रहा है कि जल्द ही चोरी करवाने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगे. बताया जा रहा है कि अभिजीत कंपनी में छापामारी करने गई पुलिस पर चोरो ने पत्थर से हमला कर दिया जिससे एक आरक्षी जख्मी हो गया. सरायकेला में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना के सम्बंध में उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 2:00 बजे सूचना मिली कि खरसावां मे बंद पडी अभिजीत स्टील प्लाट के कॉरपोरेटस इस्पात एलोय लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड को अभिजीत कंपनी के सेल पलांट में 15- 20 की संख्या में अज्ञात चोर घुसे है. जिसके हाथ में प्लांट के मशीनरी को खेलने के लिए पाना, केबुल को कटिंग करने के लिए कटर मशीन एवं सामान रखने के लिए बोरा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस सूचना का सत्यापन करने हेतु वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एक टीम गठित करते हुए बंद पडे अभिजीत कंपनी में छापामारी की गई. जहा देखा कि 15- 20 की संख्या में घात लगाये हुए चोर इकट्ठा हुए है. जैसे ही पुलिस दल और गार्ड वहॉ पहुचे, तो अज्ञात चोरो द्वारा पत्थर से पुलिस व गार्ड पर हमला किया गया. जिससे साथ में गये आरक्षी सिकरा कुजूर गंभीर रूप से जख्मी होकर नीचे गिर पड़ा. वही पुलिस बल को भारी पड़ता देख अपराधकर्मी झाडी और अंधेरा का फायदा उठाते हुए भागने लगे. पुलिस खदेड़ कर पांच अपराध कर्मियों को दबोचा गया. जिनकी पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के गुडियाडीह निवासी मनोज सामड, पिता-स्व. लक्ष्मण सामड, लखन मुंडारी उर्फ गिडडु पिता-स्व. कांडे मुंडारी, मधीलाल सोय, पिता-स्व. सुकरा सोय, विजय जामुदा पिता-स्व. पांडु जामुदा के रूप में हुई है जबकि एक चोर की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी शंभू महतो, पिता-किष्टो महतो के रूप में हुई है. गिरफ्तार चोरों से 40 किलो अल्मुनियम तार, लोहे का एंगल, पचास फीट केबल तार, तॉबा, बीस पाना, कटर मशीन एवं तलवार बरामद की गई. इस छापामारी टीम में खरसावां थाना प्रभारी पिंटु तहथा, हकीक अंसारी, संजय महतो, सिकरा कुजूर, हबीबुल्लाह अंसारी, अनीस अनवर आदि शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
फरार चोरो की हो चुकी है पहचान – खरसावां मे बंद पडी अभिजीत स्टील प्लाट के कॉरपोरेटस इस्पात एलोय लिमिटेड के सिक्योरिटी गार्ड को अभिजीत कंपनी के सेल पलांट में 15-20 की संख्या में अज्ञात चोरों में से पांच की गिरफ्तारी हो चुका है। जबकि फरार सांत चोरों की पहचान भी हो चुका है. गिरफ्तार चोरो के अनुसार फरार चोरों में सरायकेला थाना क्षेत्र के गुडियाडीह निवासी गुरूवा बरदा उर्फ महेश्वर बरदा, एवं गुडू सामड पिता-स्व. लखन सामड, खरसावां के हुडागंदा निवासी मंगल जामुदा, राजेन सोय, पिता-बीरबल सोय, बोडो महतो पिता-सरद महतो, राजू जामुदा पिता-सामुदा जामुदा, नेग्रो उगरसंडी पिता-सवं सोनु उगरसंडी, (सुदरपुर) सहित अन्य लोग शामिल थे.




