जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद आदिल (31) को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आदिल कपाली स्थित गुलजार होटल के समीप का रहने वाला है. वह मोहम्मद हलीम का पुत्र है. पत्नी की हत्या के मामले में उसके खिलाफ कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. (नीचे भी पढे़ें)
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.












