जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा शनिवार को काशीडीह स्थित श्री दुर्गा मंदिर में अमृतधारा लगाया गया. झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय स्थापना दिवस (22 जुलाई) के अवसर पर प्रांत के 8 पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में आठ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं. इसी क्रम में पहले दिन शनिवार को प्रांत के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में सुरभि शाखा द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए दुर्गा मंदिर में अमृतधारा लगवाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चले कि दुर्गा मंदिर में अमृतधारा लगते ही शाखा में कुल 27 स्थायी अमृतधारा की हो गई. यह कार्यक्रम अध्यक्ष निशा सिंघल के नेतृत्व और सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं अमृतधारा संयोजिका रश्मि झांझरिया के सौजन्य से संपन्न हुआ. इस अवसर पर मीना शाह, खुशबू कावटिया, बिंदिया नरेडी, पायल अग्रवाल, पूनम अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे.



