जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में शनिवार को मिला जुला मौसम रहा है. यानी ना तो जमशेदपुर में पूरी तरह धूप ही खिली थी और ना ही झमाझम बारिश हुई. इस दौरान जमशेदपुर के कई इलाकों में छिटपुट वर्षा सुबह और शाम में हुई. इस दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं शाम के 5.30 बजे तक 0.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं अब तक झारखंड से मॉनसून रुठ गया था जिसे वापस जोर पकड़ने की उम्मीद है. वहीं रविवार को भी बारिश की अच्छी खासी उम्मीद है.



