रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्य की हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में यहां चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर विफल है. इस सरकार में विकास के नाम पर पूरी तरह सरकारी राशि की बंदरबांट चल रही है. एसीबी की टीम जिस तरह से अधिकारियों को एक के बाद एक रिश्वत लेते गिरफ्तार कर रही है, उससे साबित हो रहा है कि राज्य में कमीशनखोरी एवं विकास की राशि की बंदरबांट हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि झामुमो ने चुनाव से पूर्व समाज से जो वायदे किये थे वे पूरे नहीं हुए हैं. चाहे शिक्षा के क्षेत्र की बात हो या रोजगार के क्षेत्र की या विकास की, किसी क्षेत्र में वायदे पूरे नहीं किये गये हैं. आज तक सरकार स्थानीयता नीति एवं नियोजन नीति तक नहीं बना पायी है. पार्टी के जिला प्रवक्ता मनोज सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. जिले में डीएमएफटी फंड में भारी कमीशनखोरी चल रही है और आम जनता परेशान है.(नीचे भी पढ़ें)

मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष सनातन प्रधान, जिला सचिव दिनेश महतो, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष तुरी कोड़ा, प्रखंड सचिव भगवान गोप, नगर सचिव रूपेश करुआ,गणपति माहली, अनिल मुंडा,चंद्रशेखर बोदरा, विशाल गगराई, सुनील केराई, भीमसेन महतो, राजकुमार महतो एवम काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.



