जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा के द्वारा शनिवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट कुष्ठ आश्रम में शाम का नाश्ता कराया गया. मंच के प्रांतीय संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में जन सेवा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस पर आठ दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम 8 पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के सम्मान में 22 जुलाई तक रोजाना चलेगा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, शाखा सचिव अशुंल रिंगसिया, शाखा कोषाध्यक्ष आदित्य जजोदिया, संयोजक सौरव अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय सोनी आदि का योगदान रहा.



