
जमशेदपुर : जमशेदपुर के शनिवार को बिरसानगर के ओम नगर के शिवधाम मंदिर के प्रांगण में ऊं नगर शिवधाम समिति का गठन बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में ओम नगर वासियों के बीच संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रामनारायण शर्मा की उपस्थिति में सभी कारकारिणी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. इसमें मुख्य संरक्षक के रूप में रामनारायण शर्मा, संरक्षक उमेश पलसानिया, अध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, मृत्युंजय राय, जय प्रकाश, महासचिव मनोज कुमार, सचिव अखिलेश सिंह, संजय झा, टुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष विश्वजीत पटनायक, सह कोषाध्यक्ष तारकेश्वर साहू, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, अरूण कुमार शर्मा, जयदेव सोना, बसंत श्रीवास्तव,
हिमांशु कुमार, शशिकांत पाठक, विकास सिंह, संजय ठाकुर, विकास भारती, अखिलेश पांडेय, संतन साह, अंजनी सिंह, गजेन्द्र सिंह बनाये गये है.



