जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल जमील कैसर की बेटी मोना कैसर जब कालेज से पढ़ा कर अपने घर पहुंची, तो घर के दरवाजे पर पहले से मौजूद व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. हालांकि इस दौरान मोना कैसर ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया. इस क्रम में चाकू उनके हथेली में लग गई, जिससे वह जख्मी हो गई. वही वहां मौजूद बस्ती के एक बुजुर्ग ने भी बीच बचाओ की जिस कारण वह भी घायल हो गए. (नीचे भी पढ़े)
जिसके बाद दोनों को परिजनों ने ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाकर दोनो का इलाज कराया और स्थानीय लोगो ने आरोपी व्यक्ति को कपाली पुलिस को सौंप दिया.मोना कैसर ने बताया कि अक्सर वह युवक उसके घर के आस पास बैठा रहता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उस व्यक्ति का दिमागी संतुलन कुछ ठीक नहीं है.अब यह जांच का विषय है कि आखिर उस व्यक्ति ने मोना कैसर पर हमला क्यों किया.हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई भी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था.




