रामगोपाल जेना/चाईबासा : आजाद कीर्तिमान क्लब बामेबासा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ. फाइनल मुकाबला वाइएफसी लुपुंगट्टू एवं जयराम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में वाईएफसी लुपुंगुट्टू ने जयराम फुटबॉल क्लब भोया को हराकर खिताब जीता. विजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुआ ने 50 हजार नगद राशि एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 35 हजार नगद के साथ ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुखिया मंगल सिंह कुंटिया, मुंडा कृष्ण बारी, झामुमो नेता रंजीत गोप, बासुदेव खंडाइत, नानूराम बारी, पीटर बारी, सुरेन्द्र पुर्ती, बामिया बारी, शैलेंद्र बोयपाई, विक्की बारी, राजेन्द्र बारी, मनीष बारी, जीतू बारी समेत खेल प्रेमी उपस्थित थे.




