जमशेदपुर : जमशेदपुर के खास महल स्थित सदर अस्पताल में तैनात होम गार्ड के जवानों को पिछले 6 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया हैं. वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर होम गार्ड के जवानों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिविल सर्जन जुझार मांझी से मिला और जल्द से जल्द वेतन भुगतान संबंधित समस्या में हस्तक्षेप पर हल निकालने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चले कि वर्तमान समय में खास महल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल में 42 गृह रक्षा वाहिनी के पुरुष महिला जवान तैनात हैं. इस मामले को लेकर होम गार्ड जवान चतुर्भुज सिंह ने बताया कि अन्य अस्पतालों और संस्थानों में तैनात जवानों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से वेतन का भुगतान किया जा रहा है, वहीं सदर अस्पताल में तैनात जवानों को वेतन नहीं मिल रहा हैं. इससे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. सिविल सर्जन ने जवानों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया हैं.











