
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के रहने वाली सविता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने कोशिश की परिजन ने देख लिया और फौरन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. सविता कक्षा 6 की छात्रा है उसकी मां ने देख लिया बताया कि देर शाम वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के घर खेलने के लिए जाना चाहती थी शाम होने की वजह से उसे जाने से मना किया. इतने में ही वह कमरे में गई और खुद को दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. (नीचे भी पढ़ें)
सिदगोड़ा में युवक ने की आत्महत्या : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातुक में बिहार के नवादा जिले के रहने वाले युवक रोशन कुमार 28 वर्ष ने फांसी लगाकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली. उसके आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है एक किराए के मकान में रहकर टाटा स्टील में ठेका मजदूरी का काम करता था. यही उसने फांसी लगाई. उसके साथ रहने वाले उसके साथी शाम 5 बजे घर पहुंचे तो उसके फंदे से लटकता पाया. सूचना पर पुलिस मौके पर आई और शव को फंदे से उतारा. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. मृतक के साथियों का कहना है की मंगलवार को रौशन काम पर नहीं गया था. शाम में वापस आने पर वह गमछा के सहारे फंदे से लटकता मिला. कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. क्यों उसने मौत को गले लगाया इसी जानकारी नहीं हैं. इधर, पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद कोई कारवाई होगी. लिखत आवेदन के तहत केस दर्ज किया जाएगा. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















