जमशेदपुर : मुर्हरम को लेकर जमशेदपुर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है. वहीं जिला पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम जुलूस संपन्न कराने में जुटी है. इसको लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. इधर शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस की ओर से जिले के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. साथ ही अराजक तत्व को सख्त चेतावनी दी गयी. इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिटी एसपी के विजय शंकर ने किया. वहीं मानगो के मुंशी मोहल्ला से फ्लैग मार्च की शुरूआत की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

फ्लैग मार्च में एसएसपी प्रभात कुमार, पटमदा डीएसपी सुमित कुमार समेत अन्य मौजूद थे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्व को शांति पर्व और सौहार्द से मनाया जाये. वहीं जो सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगा उस पर खत्म कार्रवाई की जायेगी. वहीं सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जायेगी. बता दें कि मुहर्रम को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे मैं सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है हर संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है.



