जादूगोड़ा : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने जादूगोड़ा के डोरकासाई वीर ग्राम फुटबॉल मैदान में आगामी 7 अगस्त को प्रस्तावित सभा व कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. क्षेत्र के ग्रामीण विमल महतो, विश्वनाथ महतो की अगुआई में कार्यकर्ता गांव-गांव में घूम कर ग्रामीणों को जयराम महतो के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर हैं. यह जनसम्पर्क अभियान डोमजुड़ी, दामूडीह, शंकरदा, चांदपुर, माटकू, पिछली, पोटका, हेंसलबिल में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस सभा को कई क्षेत्रीय नेता भी संबोधित करेंगे



