अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा है कि मुहर्रम व डुमरी चुनाव उनकी तात्कालिक प्राथमिकता में हैं. मुहर्रम को लेकर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय से मिले एक सौ अतिरिक्त बल का समुचित उपयोग कर मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जायेगा. इसके अलावा डुमरी विधानसभा उप चुनाव में सुरक्षा व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर लगातार समीक्षा की जाएगी. इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है.(नीचे भी पढ़ें)
एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण व अपराध का उद्भेदन कर आरोपी को सजा के बिंदु तक ले जाना बोकारो पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा जिले में संचालित ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एवं इल्लिगल माइनिंग को जीरो टॉलरेंस तक ले जाया जाएगा. इसके लिए बोकारो पुलिस ने ब्लूप्रिंट तैयार कर रखी है, जिस पर काम चल रहा है. इसे और गति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम को सपोर्ट करने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनकी भी नकेल कसी जाएगी.(नीचे भी पढ़ें)
ॉ महिला सुरक्षा बाल संरक्षण के साथ-साथ चेन स्नैचिंग के मामलों को गंभीरता से लेकर उस पर काम किया जाएगा. शक्ति पैट्रोलिंग, पिंक पैट्रोल, टाइगर मोबाइल व हाइवे पैट्रोल के साथ शक्ति एप को क्रियाशील बनाया जाएगा. एसपी ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून के फ्रेम में काम हो. किसी भी राजनीतिक दबाव को विधि व्यवस्था संधारण के आड़े नहीं आने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आम लोगों से मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर अपराध नियंत्रण में सक्रियता लाई जायेगी. उन्होंने कहा कि टीम वर्क के रूप में काम कर जिले से नक्सल समस्या को लगभग सुलझा लिया गया है, यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा.



