बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के साकरा पंचायत के धाधिका गांव में शनिवार की सुबह से हो रही बारिश के कारण जल जमाव की स्थित उत्पन्न हो गई है. जिसे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. गांव में पानी निकासी का साधन नहीं होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है और बारिश का पानी घरों में घुस रहा हैं. इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, साथ ही घरेलू सामान की भी बर्बादी भी हुई. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने इस समस्या पर कहा कि गांव के सरकारी नाला को एक व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है. जिससे नाला का पानी घरों में घुस रहा है. बतौर ग्रामीण नाला बंद होने की सूचना जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों को दी गई है, परंतु अभी तक नाला की सफाई की पहल नहीं की गई है. अगर बंद नाला को नहीं खोला गया तो बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. वही पाटपुर पंचायत बाजार के पुराना पोस्ट ऑफिस गली में भी पानी निकासी का साधन नहीं होने के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह से बारिश होने के कारण सड़क पर बारिश का पानी बह रहा है.



