
जमशेदपुर / नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा है. घोषणा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और आशा लकड़ा को भी जगह मिली है. रघुवर दास को राष्टीय उपाध्यक्ष और आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव का पद मिला है. वहीं इसमें 38 नेताओं को जगह मिली है. इस लिस्ट में कांग्रेस से बीजेपी में आए अनिल एंटनी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं इसमें पांच नेताओं की छुट्टी भी कर दी गयी है. जिसमें कर्नाटक के सीटी रवि की महासचिव पद से हटा दिया गया है. वहीं असम के बीजेपी सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद, उपाध्यक्ष के पद से दिलीप घोष और भारतीबेन शायल और राष्ट्रीय सचिव पद से हरीश द्विवेदी को हटाया गया है. (नीचे देखें सूची)
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष — प्रदेश (नीचे भी पढ़ें)
- डॉक्टर रमन सिंह विधायक — छत्तीसगढ़
- वसुंधरा राजे, विधायक — राजस्थान
- रघुवर दास — झारखंड
- सौदान सिंह — मध्य प्रदेश
- बैजयंत पांडा — ओड़िशा
- सरोज पांडेय, सांसद — उत्तर प्रदेश
- रेखा वर्मा, सांसद — उत्तर प्रदेश
- डीके अरुणा — तेलंगाना
- एम चौबा एओ — नागालैंड
- अब्दुल्ला कुट्टी — केरल
- लक्ष्मीकांत बाजपाई, सांसद — उत्तर प्रदेश
- लता उसेंडी — छतीसगढ़
- तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य — उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री - अरुण सिंह, सांसद — उत्तर प्रदेश
- कैलाश विजयवर्गीय – मध्य प्रदेश
- दुष्यंत कुमार गौतम — दिल्ली
- तरुण चुग — पंजाब
- विनोद तावड़े — महाराष्ट्र
- सुनील बसंल — राजस्थान
- संजय बंदी, सांसद — तेलंगाना
- राधामोहन अग्रवाल, सांसद — उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)
- बीएल संतोष
राष्ट्रीय सह – संगठन महामंत्री - शिवप्रकाश — लखनऊ
राष्ट्रीय सचिव - विजया राहटकर — महाराष्ट्री
- सत्या कुमार — आंध्र प्रदेश
- अरविन्द मेनन — दिल्ली
- पंकजा मुंडे — महाराष्ट्र
- नरेंद्र सिंह रैना — पंजाब
- डॉक्टर अल्का गुर्जर — राजस्थान
- अनुपम हाजरा — पश्चिम बंगाल
- ओमप्रकाश धुर्वे — मध्य प्रदेश
- ऋतुराज सिन्हा — बिहार
- आशा लाकड़ा — झारखंड
- कामख्या प्रसाद तासा, सांसद — असम
- सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद — उत्तर प्रदेश
- अनिल अंटोनी — केरल
कोषाध्यक्ष - राजेश अग्रवाल — उत्तर प्रदेश
सह-कोषाध्यक्ष - नरेश बंसल — उत्तराखंड















