
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती के रहने वाले अशोक पथ निवासी हराधन सैनी की मौत अमरनाथ यात्रा में हुए लैंडस्लाइड के दौरान शुक्रवार को हो गयी थी. इसके बाद परिजनों में मातम छा गया गया. बताया जा रहा है हराधन अपने परिवार यानी पत्नी अंबिका सैनी और साली प्रतिमा के साथ अमनाथ यात्रा पर 19 जुलाई को टाटानगर स्टेशन से गए थे. दो दिन बाद वे श्रीनगर पहुंचे, जहां एक दिन विश्राम किया और बस के कैंप पहुंचे. वहां उन्होंने परिवार के साथ चौथे दिन चढ़ाई शुरू की. वहीं 26 जुलाई को चढ़ाई पूरी कर भगवान के दर्शन किये. दर्शन कर वापस कैंप लौटे. इसके बाद वे वापस कैंप लौट गए. वहीं उसी रात कैंप से लगभग तीन किलोमीटर दूर पर लैंडस्लाइड हुआ. इसमें वे कैंप से लापता हो गए. वहीं उसकी पत्नी और साली सुरक्षित थी. (नीचे भी पढ़ें)
सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जहां 27 जुलाई की सुबह हराधन सैनी का शव पत्थरों से दबा हुआ मिला. इसकी सूचना मिलते ही पत्नी और साली का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं शुक्रवार को इसकी जिला प्रशासन को मिली. प्रशासन के सहयोग से शव को श्रीनगर एयरपोर्ट से प्लेन से को रांची भेजा गया. जहां से परिजन एंबुलेंस द्वारा शव को लेकर टीएमएच पहुंचे और शीतगृह में रखवा दिया. वहीं शनिवार यानी आज उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में किया गया. गौरतलब है कि मृतक कदमा बाजार में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के घर के पास दोसा का ठेला लगाकर जीविका चलाते थे. वहीं उसके परिवार में एक बेटा और बेटी है. बेटी की शादी हो चुकी है. वहीं बेटा चेन्नई में काम करता है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है.




