
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर स्थित विधि डेवलपर्स की ओर से डेवलप किए गए विनायक गार्डन सोसायटी के लोगों ने डेवलपर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दरअसल सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा वायदे के मुताबिक उन्हें सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. सोसायटी में पानी और बिजली की घोर समस्या है, मगर बिल्डर द्वारा उसे पूर्ण नहीं किया जा रहा है, जबकि मेंटेनेंस के नाम पर दिसंबर 2023 तक का भुगतान सोसायटी के लोगों से ले लिया गया है. वही बिल्डर ने साफ कर दिया है कि टैंकर द्वारा जलापूर्ति कराना संभव नहीं है. इस दौरान सोसायटी के लोगों ने बिल्डर संजय सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.




