चाकुलिया : सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है. बाबाधाम में जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है. भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु चाकुलिया के कांवरियों का एक जत्था शनिवार को बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने नागानल मंदिर और चंडेश्वर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें)
पुजारी वृहस्पति ने कांवरियों से पूजा-अर्चना कराई. इसके बाद सभी ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गए. सुल्तानगंज से कावर लेकर सभी बाबाधाम जाएंगे और भोलेबाबा का जलाभिषेक करेंगे. कांवरियों के जत्थे में बबलू शुक्ला, बिपलव दास, कालीचरण दास, चंडी दास, शिबू दास, उत्तम दास, अशोक पांडा, जतिंद्र पातर, शुखदेव शर्मा, बालकृष्णा लोधा, बापी महाकुड, उमंग शर्मा, मुकेश शर्मा समेत अन्य लोग शामिल हैं.




