गालूडीह: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत महुलिया पंचायत के गालूडीह आंचलिक मैदान में आठ अगस्त मंगलवार को खतियानी महाजुटान को जयराम महतो संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी में जेबीकेएसएस घाटशिला इकाई के सदस्य जुटे हुए हैं.खतियान क्रांतिकारी माने जाने वाले जयराम महतो के गालूडीह आगमन को लेकर मिंटू महतो की अध्यक्षता में रविवार को टोल प्लाजा के पास एक आवश्यक बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम को सफल संचालन को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श की गई व सदस्यों को दायित्व दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
वहीं, जनसभा के दिन पुतरु टोल प्लाजा से सभी वाहन शुल्क मुक्त होकर निकले. इसके लिए मैनेजर से वार्ता की गई. बैठक में घाटशिला प्रखंड के जेबीकेएस एस के अध्यक्ष मिंटू महतो, सदस्य गुणधर महतो, विश्वनाथ महतो, विकास महतो, उत्पल महतो, अमित महतो, पवित्र महतो, दिनेश महतो, हिमांशु, महतो, सुमित महतो, खोकन महतो, अजय महतो, रतन महतो, रंजीत महतो, अमित महतो, भवेश महतो, धनंजय महतो समेत कई अन्य उपस्थित थे.




