गालूडीह : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत महुलिया पंचायत के गालूडीह आंचलिक मैदान में आठ अगस्त मंगलवार को खतियानी महाजुटान को जयराम महतो संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी में जेबीकेएसएस की घाटशिला इकाई के सदस्य जुटे हुए हैं. खतियानी क्रांतिकारी माने जानेवाले जयराम महतो के गालूडीह आगमन को लेकर मिंटू महतो की अध्यक्षता में रविवार को टोल प्लाजा के पास एक आवश्यक बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श हुआ व सदस्यों को दायित्व सौंपा गया.(नीचे भी पढ़ें)
वहीं, जनसभा के दिन पुतरू टोल प्लाजा से सभी वाहन शुल्क मुक्त होकर निकलें, इसके लिए मैनेजर से बात की गयी.




