रांची: बेरमो विधायक सह इंटक के राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष अनुप सिंह से उनके आवास पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने मुलाक़ात कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. संजीव रंजन ने मजदूर नेता अनुप सिंह से असंगठित क्षेत्र की मजदूर की बढ़ती समस्या पर गंभीरता से चर्चा की.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही युवाओं की भागीदारी को और ज्यादा बढ़ाने की भी मांग की. साथ ही इंटक को मजबूती प्रदान करने पर भी चर्चा हुई. अनुप सिंह ने आश्वासत किया की आने वाले दिनों में युवाओं की भागीदारी हर क्षेत्र मे बढ़ेगी. संजीव रंजन ने उन्हे शहर आने का न्योता दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया.




